भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अंजू नट नामक एक मुख बधिर महिला ने अपने दिव्यांग पति, मनोज नट की हत्या कर दी। मनोज नट शराब के आदी थे और शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। इस अत्याचार से तंग आकर अंजू ने यह भयानक कदम उठाया।
घटना का विवरण
घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे एक झुग्गी में रहता था और भीख मांगकर गुजारा करते थे। 12 जुलाई की रात, मनोज शराब पीकर घर आया और सो गया। रात में जागने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर अंजू उसे तालाब के पास ले गई और धक्का देकर पानी में गिरा दिया।
हत्या की क्रूरता
धक्का देने के बाद, अंजू ने हथौड़े से मनोज के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर वह घर से चाकू लेकर वापस आई और मनोज का गला रेत दिया। इसके बाद उसने शव को घसीटकर तालाब किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार, चाकू और हथौड़ा, बरामद कर लिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अंजू नट को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। श्रवण बाधित विशेषज्ञ रामायण कुर्रे के अनुसार, अंजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

