CG ब्रेकिंग : डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा , माँ बेटे की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि छोटा भाई ही निकला , पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने बनाई थी डकैती की कहानी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जगदलपुर के अनुपमा चौक स्थित एक घर में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि घायल हुए छोटे बेटे, नितेश गुप्ता का ही हाथ था। नितेश ने खुद ही इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती की कहानी गढ़ी।

 पुलिस की चतुराई और खुलासा

एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस नितेश गुप्ता का बयान ले रही थी, तो उसने बार-बार अलग-अलग बयान दिए। इस वजह से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुख्ता जानकारी हासिल की। इसके बाद, पुलिस ने फिर से नितेश गुप्ता से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या का कारण

नितेश ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और लगातार लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। शादी और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होता रहता था। 11 जुलाई की रात को दोनों भाई के बीच झड़प हुई और आवेश में आकर नितेश ने तवा उठाकर अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। 

मां ने शांत कराने की कोशिश की तो नितेश ने उन पर भी हमला कर दिया। फिर लहूलुहान पड़े बड़े भाई और मां की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने आप को बचाने के लिए नितेश ने डकैती जैसी माहौल क्रिएट किया और खुद को रस्सी से बांधकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पूरी घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक की रह्वासी गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहा करतीथीं। वह घर के सामने छोटी सी दुकान चलाती थीं। 11 जुलाई की सुबह जब आसपास के लोगों ने गायत्री गुप्ता को नहीं देखा तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

शक होने पर उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और दूसरे के बिल्डिंग से घर के पीछे से दाखिल हुई। घर के अंदर मां-बेटे की लाश पड़ी हुई थी, और छोटा बेटा नितेश बाथरूम के पास घायल अवस्था में पड़ा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नितेश की झूठी कहानी

नितेश गुप्ता ने अस्पताल में बयान दिया कि देर रात चार लोग घर में घुसे और त्रिशला ज्वेलर्स में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। नितेश की नींद खुलने पर हमलावरों ने उसे बांध दिया और पीटा। उसकी आवाज से मां और बड़ा भाई नीलेश जाग गए और कमरे में पहुंच गए। हमलावरों ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस की तत्परता

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने तुरंत चार अलग-अलग जांच टीम गठित की, जिन्होंने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7