भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद: संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के पति और पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गुरुर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भैय्या राम सिन्हा को जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भी जारी किया है।
पिछले दिनों गुरुर नगर में व्यापारियों द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया था। इस घटना के दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से मारपीट भी हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
इस मामले की शिकायत भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने गुरुर थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही, महिला पार्षद के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
अब इसी मामले में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा समेत तीन और लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इस मामले में कुल मिलाकर गुरुर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है.
इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

