भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,जांजगीर चांपा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है| जहाँ बरगवा में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव घर के पीछे स्थित गोबर गैस की टंकी में मिला। जब परिवार के सदस्यों ने टंकी के पास चप्पल देखी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
सूत्रों के अनुसार, अंजनी यादव कल दोपहर 12 बजे से घर में नहीं थी। परिवार वालों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान, घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी की चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ी थी। किसी अनहोनी की आशंका होने पर तुरंत अकलतरा थाने में सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टंकी को खाली करवाया, जिसमें किशोरी का शव मिला और उसे बाहर निकाला गया। यह घटना आत्महत्या है या हादसा, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में है| पुलिस द्वारा हर पहलु पर जांच की जा रही है की यह आत्महत्या है या हादसा या फिर हत्या | PM रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

