CG : ससुर की घिनौनी हरकत , हवस की भूख मिटाने सालो से बहू को डरा धमका कर करता रहा दुष्कर्म , तंग आकर पीड़िता ने ससुर की सच्चाई लाई सामने , आरोपी हुआ गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,कोरबा से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ससुर अपने ही घर की इज्जत को तार तार कर अपनी हवस मिटाता रहा|

पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर, लक्ष्मण दास महंत, ने शादी के बाद कई वर्षों तक उसे डराते-धमकाते हुए लगातार दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दिया करता था | 

आख़िरकार एक दिन उसकी हरकतों से तंग आकर महिला पुलिस से आरोपी की शिकायत की |पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला समाज के उन काले सचों को उजागर करता है|

जिन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है। सरकार और समाज को मिलकर ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7