CG : बलौदाबाजार हिंसा: एसआईटी जांच में तेजी, आरोपी से घटना स्थल पर की जा रही पूछताछ, पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले में लगातार कर रही है कार्यवाही...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, बलौदाबाजार 10 जून को ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम काटे जाने के बाद बलौदाबाजार में हुए प्रदर्शन, हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाओं की जांच में तेजी लाई जा रही है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस मामले में लगातार कार्यवाही कर रही है। 

आज एसआईटी टीम ने भीम आर्मी के बलौदाबाजार के किशोर नवरंगे को दशहरा मैदान प्रदर्शन स्थल पर ले जाकर विस्तृत पूछताछ की। टीम ने प्रदर्शन स्थल का गहन निरीक्षण किया और आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राज्य सरकार ने इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद, एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक पुलिस ने 159 लोगों को गिरफ्तार किया है और रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद से बलौदाबाजार में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जांच टीम ने सभी आरोपियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की है|

 ताकि इस मामले में न्यायपूर्ण निर्णय लिया जा सके।एसआईटी की इस तेज कार्यवाही से उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7