CG : नवा रायपुर में चौथे माले से कूदकर कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग रायपुर ,नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना घटी। पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ कर्मचारी, नरेश साहू ने आत्महत्या कर ली।

 

नरेश के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घटना के समय, नरेश कार्यालय में ही मौजूद थे। इस घटना से पूरे कार्यालय में शोक की लहर फैल गई है।यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस द्वारा जांच की रही है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और नरेश के परिवार एवं सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या नरेश किसी व्यक्तिगत या पेशेवर तनाव से गुजर रहे थे।

नरेश साहू के इस कदम से उनका परिवार और सहकर्मी सदमे में हैं। सभी लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर नरेश ने यह कदम क्यों उठाया। हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में भी शोक का माहौल है और सभी कर्मचारी इस घटना से विचलित हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7