भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार हिंसा मामले में तीन नोटिस के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव आज बलौदाबाजार पहुंचे। एसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात के बाद विधायक यादव कोतवाली थाना पहुंचे, जहां पुलिस उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
![]() |
गौरतलब है कि 15 और 16 मई की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था|
लेकिन समाज के लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इस बीच, गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की। 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया, जिसके चलते प्रदर्शन हिंसक हो गया।
उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आग लगा दी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल थे। लेकिन असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचा दिया | मामले में अब तक 150 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस की कार्रवाई जारी है।यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

