भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार, कलेक्टर-एसपी कार्यालय में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में बलौदाबाजार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने एक और आरोपी ओमप्रकाश बंजारे को गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश बंजारे जांजगीर चांपा में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में बिलासपुर से वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। अब तक इस मामले में 156 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
10 मई को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी और मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय में खड़ी वाहनों में आग लगा दी थी। इस हिंसक घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर संभावित स्थलों पर दबिश दी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश बंजारे पर आरोप है कि उन्होंने दशहरा मैदान, बलौदाबाजार में सभा के दौरान भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने का काम किया था। ओमप्रकाश बंजारे जांजगीर चांपा में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में बिलासपुर से वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं।
7 जुलाई 2024 तक की स्थिति में, बलौदाबाजार में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के सिलसिले में कुल 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेते हुए कार्रवाई जारी रखी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

