भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में खौफनाक घटना ने सभी को चौंका दिया है. इलाके में हुई अंधे कत्ल की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है|एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। महिला का शव उसके ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न हालत में पाया गया है।
घटना की जानकारी
गौरेला थाना क्षेत्र के खैरझिठी गांव, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है, में यह घटना हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।
बच्चों के चश्मदीद बयान
मृतक महिला के बच्चों के मुताबिक, पानी मांगने के बहाने आरोपी घर में घुसा और उनकी मां को खींचकर घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के निकट ले गया. वहां शख्स ने महिला के साथ रेप किया, फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. बच्चों ने आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार देखा। इस घटना के बाद संदिग्ध गांव से भाग गया और गांव में दहशत फैल गई.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, साइबर स्क्वाड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बच्चों की गवाही के मुताबिक, आरोपी हाथ में चाकू जैसा हथियार लिए हुए था और उनकी मां को बुरी तरह पीट रहा था. इस भयानक घटना का बच्चों पर गहरा असर पड़ा है और वे सदमे में हैं.
जांच की प्रगति
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा | शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के वक्त आरोपी को धारदार हथियार के साथ भागते देखा गया था. पुलिस ने अब व्यापक जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
इस घटना से न सिर्फ क्षेत्र में दहशत का माहौल है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चुनौती खड़ी हो गयी है. इस घटना को पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप और आरोपियों की गिरफ्तारी से ही सुलझाया जा सकता है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

