CG : श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू शिक्षा सहायता योजना के तहत चेक देकर करेंगे सम्मानित...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल, 4 जुलाई को सुबह 10.30 बजे अपने निवास पर छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय 'मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना' के तहत श्रमिकों के बच्चों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने के लिए एक लाख रुपये का चेक प्रदान करेंगे।

इस प्रकार, प्रत्येक बच्चे को कुल दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।ज्ञात हो कि इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत हैं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा 2023-24 में शीर्ष 10 सूची में स्थान प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। 

सम्मानित होने वाले बच्चों में कक्षा 10वीं से गरियाबंद जिले की कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले की कुमारी डेनिशा, रायगढ़ जिले की कुमारी बबीता और उमा शामिल हैं। कक्षा 12वीं से कांकेर जिले की कुमारी वीदेका, सूरजपुर जिले के आयुषकुमार, बलरामपुर जिले की कुमारी अंशिका, जशपुर जिले की कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले की कुमारी वंशिका, बालोद जिले के तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनि और जिज्ञासा का नाम है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7