छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का ऐतिहासिक अयोध्या दौरा: 'शबरी के बेर' लेकर आज अयोध्या धाम जाएंगे CM साय...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल आज, 13 जुलाई, को ऐतिहासिक अयोध्या धाम की यात्रा पर जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी पूरी टीम भगवान राम के दर्शन करने के लिए इस पवित्र स्थल का दौरा करेंगे। इस यात्रा की विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री साय शबरी की धरती शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी के अलावा विष्णु भोग चांवल , कोसा वस्त्र, करी लड्डू ,अनारसा , सीताफल रामलला को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे।

इस दौरे की योजना तब से चर्चा में थी जब से 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री साय ने भी इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कई उपहार लेकर जाएंगे, जिसमें करी लड्डू भी शामिल हैं।

यात्रा का कार्यक्रम:

- CM साय आज सुबह 9.30 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

- जिसके बाद सुबह 11 बजे: अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

- 11.15 बजे से शाम 5 बजे तक: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन और मंदिर का भ्रमण करेंगे।

- शाम 5.15 बजे: अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रायपुर वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे | 

- जो की शाम करीब 6.45 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।

हालांकि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस यात्रा को नौटंकी करार दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री साय ने इसे धार्मिक आस्था और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया है।

यह एक दिन का विशेष यात्रा कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के प्रमोट करने के उद्देश्य से भी देखा जा रहा है। माता शबरी की धरती से बेर फल का अयोध्या में रामलला को भेंट करना इस यात्रा की सबसे खास बात होगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7