HIV संक्रमित होने की बात छिपाकर युवक ने किया युवती से निकाह, डिलीवरी के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला एचआईवी संक्रमण का दर्दनाक मामला सामने आया है।एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति, जो पहले से ही एचआईवी संक्रमित था, ने यह सच्चाई छिपाकर उससे निकाह किया। 

प्रसव और बच्चे की मौत

महिला ने बताया कि निकाह के बाद जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही डिलीवरी कराई गई। इससे उसका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और बच्चे की हालत भी खराब हो गई। जन्म के तीन महीने बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा

महिला का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने पर जब अस्पताल में उसकी जांच की गई, तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो चुकी है। इससे महिला को गहरा धक्का लगा और उसने अपने पति, सास, ससुर, और नंद पर जबरन गर्भपात, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस जांच और स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के एचआईवी केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर वैभव कुमार ने बताया कि एचआईवी संक्रमित महिला की प्रसव डिलीवरी मेडिकल किट सुरक्षा के बीच होनी चाहिए, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

 समय रहते इलाज मिलने पर बच्चे को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि एचआईवी संक्रमित महिला की घर में डिलीवरी करना अत्यंत खतरनाक हो सकता है और इससे डिलीवरी करने वाले लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।

निकाह के समय छिपाई गई सच्चाई

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि जून 2020 में उसका निकाह बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। उस समय स्वजन ने जेवर, बाइक और अन्य जरूरी सामान दिए थे। लेकिन शादी के बाद पति, सास, देवर, जेठ और ननद ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 

महिला ने अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। उसने इस दर्दनाक अनुभव से गुजरते हुए भी हिम्मत नहीं हारी और अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इस घटना ने समाज में एचआईवी जागरूकता और सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया है। पीड़ित महिला की कहानी उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो ऐसे मामलों में अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को नजरअंदाज करते हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7