भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार शाम दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे यूपीएससी की तैयारी कर रहीं तीन छात्राओं की मौत हो गई। इस दुर्घटना की जानकारी दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. 'शाम को दिल्ली में भारी बारिश की अचानक दुर्घटना की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक, राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी जमा हो गया है.। दिल्ली फायर विभाग और एनडीआरएफ मौके पर हैं। दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां पर हैं।
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
मंत्री आतिशी ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "यह घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने मुख्य सचिव को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है। बारिश के बाद कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में छात्राएं फंस गई थीं| जहाँ पर लाइब्रेरी थी जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने घटना पर गहरा दुख जताया और छात्र की मौत पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, " यह घटना बेहद दुखद है।" लापरवाही के दोषी किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए।
इस हृदयविदारक घटना ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। मृतक छात्र केरल व यूपी के रहने वाले थे | हालाँकि हादसे के बाद छात्रो में रोष व्याप्त है तथा कोचिंग मालिक को गिरफ्तार करने की भी बात सामने आ रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

