भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने घोषणा की है कि 15 जुलाई, 2024 से कई क्रेडिट कार्ड पर सरकारी लेनदेन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही, सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड्स का एक्सिस बैंक में माइग्रेशन 15 जुलाई 2024 तक पूरा हो जाएगा। नए एक्सिस बैंक कार्ड मिलने तक मौजूदा सिटीबैंक कार्ड काम करते रहेंगे।
*क्रेडिट कार्ड्स के नए नियम:*
जुलाई में कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। इनमें SBI Card, ICICI Bank, YES Bank, और सिटीबैंक के कार्डहोल्डर प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं कि जुलाई में कौन से बदलाव लागू हो रहे हैं...
*ICICI Bank:*
ICICI Bank ने 1 जुलाई, 2024 से अपनी क्रेडिट कार्ड सर्विसेज में बदलाव किए हैं। इनमें शामिल हैं:
- सभी कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए ₹200 का मानक शुल्क लागू।
- चार्ज स्लिप रिक्वेस्ट के लिए ₹100 का शुल्क हटा दिया गया।
- चेक/कैश कलेक्शन सेवाओं के लिए ₹100 का शुल्क अब लागू नहीं होगा।
- डायल-ए-ड्राफ्ट सेवाओं के लिए 3% शुल्क (अधिकतम ₹300) समाप्त।
- आउटस्टेशन चेक प्रोसेसिंग के लिए 1% शुल्क (अधिकतम ₹100) माफ।
- डुप्लीकेट बैंक स्टेटमेंट का अनुरोध करने के लिए ₹100 का शुल्क हटा दिया गया।
*RBI का नया क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान नियम:*
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए रेगुलेशन के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) के माध्यम से प्रोसेस किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पेमेंट एफिशिएंसी और सुरक्षा को बढ़ाना है। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले 34 बैंकों में से केवल 8 ने BBPS पर बिल भुगतान एक्टिव किया है, जिनमें SBI कार्ड, BoB कार्ड, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और फेडरल बैंक शामिल हैं।
*YES Bank:*
यस बैंक ने 1 जुलाई, 2024 से अपने लाउंज एक्सेस नियमों में बदलाव किए हैं। कार्डधारकों को अगली तिमाही में कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस के लिए पिछली तिमाही में न्यूनतम ₹35,000 खर्च करना होगा। कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज विजिट की संख्या में कोई बदलाव नहीं है, यह केवल खर्च सीमा पर निर्भर है।
*SBI Card:*
SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने घोषणा की है कि 15 जुलाई, 2024 से कई क्रेडिट कार्ड पर सरकारी लेनदेन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे। इनमें एयर इंडिया SBI प्लेटिनम कार्ड, एयर इंडिया SBI सिग्नेचर कार्ड, सेंट्रल SBI सेलेक्ट कार्ड, चेन्नई मेट्रो SBI कार्ड, क्लब विस्तारा SBI कार्ड, क्लब विस्तारा SBI कार्ड प्राइम, दिल्ली मेट्रो SBI कार्ड, एतिहाद गेस्ट SBI कार्ड, एतिहाद गेस्ट SBI प्रीमियर कार्ड, फैबइंडिया SBI कार्ड, फैबइंडिया SBI कार्ड सेलेक्ट, IRCTC SBI कार्ड, IRCTC SBI कार्ड प्रीमियर, मुंबई मेट्रो SBI कार्ड, नेचर बास्केट SBI कार्ड, नेचर बास्केट SBI कार्ड एलीट, OLA मनी SBI कार्ड, Paytm SBI कार्ड, Paytm SBI कार्ड सेलेक्ट, रिलायंस SBI कार्ड, रिलायंस SBI कार्ड प्राइम, यात्रा SBI कार्ड शामिल हैं।
*एक्सिस बैंक-सिटीबैंक माइग्रेशन:*
सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड्स का एक्सिस बैंक में माइग्रेशन 15 जुलाई 2024 तक पूरा हो जाएगा। एक्सिस बैंक ने सिटीबैंक इंडिया के कंज्यूमर बिजनेसेज और इसकी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस शाखा का अधिग्रहण कर लिया है। नए क्रेडिट कार्ड के नाम इस प्रकार होंगे:
- सिटी रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड
- इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड: इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड
- सिटी प्रीमियर माइल्स क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक होराइजन क्रेडिट कार्ड
- सिटी कैश बैक क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक कैश बैक क्रेडिट कार्ड
- फर्स्ट सिटीजन सिटी क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक शॉपर्स स्टॉप क्रेडिट कार्ड
- सिटी प्रेस्टीज क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक ओलंपस क्रेडिट कार्ड
- सिटी बिजनेस क्रेडिट कार्ड: एक्सिस बैंक रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड
- इंडियन ऑयल सिटी बिजनेस क्रेडिट कार्ड: इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड
- IKEA फैमिली क्रेडिट कार्ड बाय सिटी: IKEA फैमिला क्रेडिट कार्ड बाय एक्सिस बैंक
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7



