भिलाई : विधायक देवेंद्र यादव को MMS कांड में पुलिस का नोटिस , दुर्ग एसपी ने दिए पुनःजांच के निर्देश, विधायक देवेंद्र यादव से मांगे मामले से जुड़े सबूत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर MMS कांड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले की जांच कर रही भिलाई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर MMS कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं। 

MMS कांड: विधानसभा चुनाव के दौरान

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान एक MMS वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ सदस्यों ने दावा किया कि इस वीडियो में दिखने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए जनता के सामने सफाई दी थी और विपक्ष पर उन्हें बदनाम करने आरोप लगा रही है। उनका कहना था कि यह MMS फर्जी है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

पुलिस जांच: MMS की सच्चाई

विधायक देवेंद्र यादव ने दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति वे नहीं हैं और उन्होंने यह MMS चार महीने पहले ही प्राप्त किया था। इस पर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस MMS की फॉरेंसिक जांच भी कराई, जिसमें यह कहा गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है|

विधानसभा में उठा मुद्दा

इस मामले को विधानसभा में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा से पूछा था कि क्या इस MMS की जांच किसी फॉरेंसिक लैब में कराई गई है या नहीं। इसके जवाब में गृह मंत्री ने बताया कि दुर्ग एसपी ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) से संबंधित पेन ड्राइव की जांच कराई है, लेकिन तुलनीय मानकों के अभाव में कोई निश्चित राय नहीं बनाई जा सकी है।

भिलाई नगर पुलिस की नई जांच

विधानसभा में सवाल उठने के बाद दुर्ग एसपी ने भिलाई नगर पुलिस को फिर से जांच के निर्देश दिए। इसी सिलसिले में पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजा है। पुलिस ने वे सभी साक्ष्य मांगे हैं, जिनके आधार पर उन्होंने कथित MMS को झूठा करार दिया था और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए भी कहा है।

मामले पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा था, "भाजपाई मेरे निजी जीवन की हत्या कर रहे हैं। मेरा परिवार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है।" अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की आगे की जांच क्या निष्कर्ष पर पहुँचती है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7