भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को भिलाई नगर थाने में MMS कांड के मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचे। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने उनके बयान दर्ज किए। विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जांच कराने की बात कर रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद एफआईआर दर्ज कराकर जांच की मांग की है।
बयान दर्ज कराने पहुंचे विधायक
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाने में डेढ़ घंटे तक चले इस बयान दर्ज के दौरान विधायक देवेंद्र यादव से कई सवाल पूछे गए। विधायक ने बताया कि उन्होंने पहले ही इस मामले के सभी साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए थे और पुलिस द्वारा वीडियो की जांच कराई गई थी। देवेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस को अगर और कोई जानकारी चाहिए तो वे वह भी प्रदान करेंगे।
MMS कांड की पृष्ठभूमि
विधानसभा चुनाव के दौरान एक अश्लील MMS वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा के कुछ लोगों ने दावा किया था कि उस वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति विधायक देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद, देवेंद्र यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और रोते हुए कहा कि यह फर्जी MMS उन्हें बदनाम करने के लिए विपक्ष द्वारा जारी किया गया था।
उन्होंने दावा किया कि MMS में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं और चार महीने पहले ही उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस जांच में यह साबित हुआ कि MMS में दिखाई दे रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।
अपराधों पर गृहमंत्री की चुप्पी
देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दुर्ग भिलाई और पूरे राज्य में चाकूबाजी, लूट जैसे गंभीर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन गृहमंत्री इस पर कोई बयान नहीं दे रहे हैं|गृहमंत्री सिर्फ MMS कांड की जांच की बात कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि गृहमंत्री की जांच की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री से मामले की पूरी जांच की मांग की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

