दुर्ग : इन्स्टाग्राम दोस्त ने एक्सीडेंट की झूठी कहानी से बुलाया MP, फिर शादी का झूठा खेल रच नाबालिग के मांग में भरा सिंदूर और करता रहा दुष्कर्म , पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीहोर का रहने वाला आकाश सूर्यवंशी नामक युवक है, जिसने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क साधा।

घटना का खुलासा और जांच

12 जून 2024 को पीड़िता के पिता ने धमधा थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहकाकर भगा ले गया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी और पीड़िता दोनों मध्य प्रदेश के सीहोर में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग और आरोपी आकाश सूर्यवंशी को बरामद कर लिया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि करीब तीन साल पहले आकाश सूर्यवंशी से इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत का सिलसिला फोन पर घंटों चलने लगा और दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। कुछ महीनों बाद, आकाश ने फोन पर ही नाबालिग को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

झूठी एक्सीडेंट की कहानी

2 जून 2024 को आकाश ने नाबालिग को वीडियो कॉल करके अपने एक्सीडेंट होने की झूठी जानकारी दी और उसे सीहोर आने के लिए राजी कर लिया। एक्सीडेंट की बात सुनकर नाबालिग लड़की आरोपी के झांसे में आकर 13 जून 2024 को  मध्यप्रदेश के राणा उदय अस्पताल, सीहोर पहुंची। 

शादी का झांसा और दुष्कर्म

आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर 20 जून 2024 को मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का नाटक किया। इसके बाद, आरोपी ने पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ऐसी घटनाये समाज में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंताओं को फिर से उजागर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7