दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ट्रैक्टर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 103 किलो गांजा बरामद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़, बालोद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर में शातिर तरीके से बनाए गए एक गुप्त चेंबर से 103 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के सोहतरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक

पुरुर पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग के ट्रैक्टर में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोहतरा गांव में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने की भनक पाकर आरोपी ट्रैक्टर चालक गांव के हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले लाल ट्रैक्टर की तलाशी ली और उसमें एक गुप्त चेंबर पाया, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। इस छुपे चेंबर से 103 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 10 लाख 30 हजार रुपये है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है ताकि तस्करों के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7