भिलाई : खुर्सीपार क्षेत्र में देर रात पुलिस की बड़ी छापेमारी, 12 गाड़ियों में आये भारी पुलिस बल ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस की तगड़ी कार्रवाई सामने आई है। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में देर रात पुलिस की बड़ी छापेमारी ने माहौल को गरमा दिया। 12 गाड़ियों में भारी पुलिस बल ने रात के अंधेरे में कई घरों पर छापा मारा, जिसमें 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

बलौदाबाजार ASP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक के सहयोग से छावनी और खुर्सीपार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, वीरेंद्र गायकवाड़, और लक्ष्मण सोनवानी शामिल हैं। इस दौरान कुछ लोगो ने माहौल गर्म करने की कोशिश की|

इस छापेमारी के दौरान स्थानीय लोग विरोध करने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस की भारी मौजूदगी ने किसी भी प्रतिरोध को दबा दिया। ASP अभिषेक सिंह के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्त थे और पुलिस के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

यह कार्रवाई बताती है कि पुलिस हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में नहीं है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS