भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। यह घटना तब हुई जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। उसे रास्ते में एक बाइक सवार व्यक्ति ने लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया। छात्रा आरोपी की नीयत को भांप नहीं पायी जिसके बाद छात्रा को बहला-फुसलाकर आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद, डरी ,सहमी हुई बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इस भयानक हादसे के बारे में बताया। परिजनों ने तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में इसकी सूचना दी। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और तत्परता से छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
यह घटना समाज के उन काले पहलुओं को उजागर करती है, जहां मासूम बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अपराधियों को सख्त सजा मिले।
इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने और कड़ी कानून व्यवस्था लागू करने की सख्त जरूरत है। हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वे इस दिशा में सचेत रहें और ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

