मगरमच्छ का निवाला बना 14 साल का किशोर , चंबल नदी के किनारे पशुओं को चराने के लिए गए नाबालिग को मगरमच्छ ने जबड़ों में दबाकर नदी में खींच लिया, दो घंटे बालक का शव हुआ बरामद.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान , धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के दुर्गसी घाट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय संतोष केवट, जो अमरपुरा गांव का निवासी था, अपने पशुओं को चराने के लिए चंबल नदी के किनारे गया हुआ था। नदी के किनारे खड़ा संतोष अचानक एक मगरमच्छ का शिकार बन गया, जिसने उसे अपने जबड़ों में दबाकर नदी में खींच लिया।

घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संतोष को मगरमच्छ नदी के गहरे पानी में ले जा चुका था। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, और उन्होंने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद संतोष के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सरमथुरा थाने के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बालक की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। इसके बाद, संतोष के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। नदी किनारे के ग्रामीण अब और भी सतर्क हो गए हैं, और प्रशासन से सुरक्षा के उपायों की मांग कर रहे हैं।बता दे की चम्बल नदी को मगरमच्छो का गढ़ कहा जाता है | जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है| लगभग 5 दिन पहले भी एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला किया था | बहुत मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई पर वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था | जिसका ईलाज किया जा रहा है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7