छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद: 15 अगस्त को सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा की संभावना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर खुशखबरी आ सकती है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को 15 अगस्त को प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दिन 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे काफी समय से महंगाई भत्ते की वृद्धि की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हाल ही में, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। इस बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय ने बताया कि कर्मचारियों की वादे पूरे न होने से उनमें निराशा का माहौल है, जबकि पिछले चुनावों में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

वित्त मंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं कि प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। 

इस परिस्थिति में, सभी सरकारी कर्मचारियों की नजरें 15 अगस्त पर टिकी हैं, जब संभवतः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनकी झोली में बड़ी सौगात डाल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7