भिलाई : माँ से कहा - सहेली दुसरे पंडाल में है मिलने जा रही हूँ बोलकर निकली 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल से हुई लापता, प्रेमी के साथ जाने की आशंका, पुलिस द्वारा जाँच जारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथा के बीच एक 17 साल की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई, जिससे उसके परिवार के सदस्यों में खलबली मच गई है। यह घटना 28 जुलाई को जयंती स्टेडियम के पंडाल में हुई, जहां नाबालिग लड़की अपनी मां और मामी के साथ कथा सुनने आई थी। 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने दूसरे पंडाल जा रही है, लेकिन वहां से वह वापस नहीं लौटी। कथा समाप्त होने पर जब मां ने उसे ढूंढा, तो वह कहीं नजर नहीं आई। घबराई हुई मां ने परिवार को सूचित किया और तुरंत पुलिस की मदद ली। लेकिन जब दो दिन बीत गए और लड़की का कोई सुराग नहीं मिला, तो 30 जुलाई को भिलाई नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

भिलाई नगर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह भी आशंका जताई कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई हो सकती है। पुलिस ने खोजबीन के लिए एक टीम तैनात कर दी है, और जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस घटना के अलावा, पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी का भी खुलासा हुआ है। कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नेचरों ने 3 महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन चुरा ली। इनमें से एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता पर भी जोर दिया है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7