भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तराखंड के देहरादून से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना देहरादून के आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनस) पर घटी, जहां मुरादाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम को एक कॉल के माध्यम से जानकारी मिली। किशोरी बदहवास हालत में रात को 2 बजे एक दुकान के समीप मिली थी| टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आईएसबीटी से रेस्क्यू किया और उसकी काउंसलिंग शुरू की। काउंसलिंग के दौरान, किशोरी ने अपने साथ हुई भयावह घटना के बारे में बताया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये आरोपी बस के ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य रोडवेज कर्मी थे, जिन्होंने इस घृणित अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों ने बस खाली होने के बाद, बस को वर्कशॉप में ले जाकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया।
किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है, जो इस घटना के बाद सदमे में है। पुलिस ने नाबालिग के परिवार से संपर्क किया और उन्हें देहरादून बुलाया। इस मामले की जाँच अभी भी जारी है, और पुलिस हर एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
इस घटना ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

