सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रेस्टोरेंट एंड होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा , आपत्तिजनक हालत में मिले 20 युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक होटल और रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी की और 20 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया।

आपने कई बार स्पा में देह व्यापार के बारे में सुना होगा पर अब यह रेस्टोरेंट में भी आ पहुंचा है जहाँ पुलिस ने सादे कपड़ों में होटल पर छापा मारा और कमरा नंबर 105 से 10 युवतियों और 10 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था।रेस्टोरेंट में भोजन की जगह से सेक्स परोसा जा रहा था |

इस मामले में पुलिस ने होटल के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक-युवतियों के आपस में कोई रिश्ते नहीं पाए गए, और वे सभी इस अवैध गतिविधि में शामिल थे। क्षेत्र में होटल की गतिविधियों और पुलिस की छापेमारी की खूब चर्चा हो रही है, जिससे स्थानीय समुदाय में भी हलचल मची हुई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7