भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत दुर्ग जिले में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्तों ने हिस्सा लिया और बाइक रैली के रूप में 25 किलोमीटर तक तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
यात्रा का प्रारंभ लाल मैदान पावर हाउस से हुआ, जहाँ से बाइक रैली जीई रोड, बिहार होटल, लिंक रोड, और कई प्रमुख स्थलों से गुज़रते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। हर चौराहे और गली में यात्रा का स्वागत हुआ और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इस यात्रा को युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यात्रा के समापन पर श्री राम चौक पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर देश के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया। इस यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, और मीडिया प्रभारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
यात्रा के सफल आयोजन की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी, जिन्होंने इस पहल को राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

