कांग्रेस का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 राज्यों में नई नियुक्तियां, जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव बने बिहार के प्रभारी सचिव; छत्तीसगढ़ के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग रायपुर , ऑल इंडिया कांग्रेस ने 25 राज्यों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें नए प्रभारी सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ के एसए संपत कुमार और जारिता लैटफलांग को प्रदेश के नए प्रभारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सप्तगिरि उल्का और चंदन यादव को उनके पदों से हटाया गया है। विजय जांगिड़ को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संयुक्त सचिव बनाए रखा गया है।

इस बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव, जो हाल ही में बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए थे, उन्हें बिहार का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश में सचिव का पद सौंपा गया है। 


देवेंद्र यादव की राजनीतिक यात्रा काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने 2018 और 2023 में भिलाई नगर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने भिलाई नगर निगम के मेयर का पद संभाला था। वे 2017-2018 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और 2011-2014 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

कांग्रेस के इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं की बढ़ती भूमिका स्पष्ट दिख रही है, जिससे पार्टी की रणनीतिक सोच और आने वाले चुनावों की तैयारियों का भी संकेत मिलता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS