भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बॉलीवुड के सितारे राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' आखिरकार 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही 2024 की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। दर्शकों का उत्साह इस कदर है कि सिनेमाघरों में 'हाउसफुल' का बोर्ड लटक रहा है। लेकिन महंगे टिकट्स के चलते कई लोग फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप मात्र 29 रुपये में 'स्त्री 2' का मजा उठा सकते हैं।
कैसे देखें 'स्त्री 2' मात्र 29 रुपये में?
अब आप सोच रहे होंगे कि 29 रुपये में ऐसा कैसे हो सकता है? दरअसल, 'स्त्री 2' को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। जियो सिनेमा का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत सिर्फ 29 रुपये है। इस प्लान को लेकर आप 'स्त्री 2' का आनंद अपने घर पर ही उठा सकते हैं।
कब आएगी 'स्त्री 2' ओटीटी पर?
हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सितंबर के दूसरे हफ्ते में 'स्त्री 2' को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकता है। श्रद्धा कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें नेटफ्लिक्स का लोगो नजर आ रहा है। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक देगी।तो अब इंतजार मत कीजिए, अपने 29 रुपये तैयार रखिए और जल्द ही 'स्त्री 2' का घर बैठे आनंद उठाइए|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

