छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी: 515 दिनों में नई रणनीति और 30 करोड़ खर्च कर किया जायेगा पुलिस को हाईटेक, होगा नक्सलियों का सफाया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग रायपुर , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को रायपुर में ऐलान किया कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ को 515 दिन में नक्सलवाद से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे:

1. पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें आधुनिक उपकरण, डिजिटल नेटवर्क, इंटेलिजेंस सिस्टम, शहरी इलाकों में पुलिस व्हीकल्स और कैमरों की व्यवस्था शामिल होगी।

 2. चीफ सेक्रेटरी और DGP की रिव्यू मीटिंग

मुख्य सचिव और DGP के नेतृत्व में नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। DGP हर सप्ताह नक्सल ऑपरेशन टीम के साथ बैठक करेंगे और मुख्य सचिव हर 15 दिन में नक्सल अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

3. जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) का गठन

छत्तीसगढ़ पुलिस झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) बनाएगी। इस टीम में ITBP, BSF, CRPF और राज्य पुलिस के अनुभवी अधिकारी और जवान शामिल होंगे, जो विशेष स्किल्स में माहिर होंगे।

4. नई सरेंडर पॉलिसी

अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ सरकार नई सरेंडर पॉलिसी लागू कर सकती है। इसमें सरेंडर करने वाले नक्सलियों को बेहतर आर्थिक मदद, रोजगार के अवसर, लोन और आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके तहत निरक्षर लोगों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

5. केंद्र की 300 योजनाओं का कार्यान्वयन

अमित शाह ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में केंद्र और राज्य की 300 योजनाओं को 100 प्रतिशत लागू किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचेगा और सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

6. सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल

NIA और ED की मदद से नक्सलियों की फंडिंग सोर्स पर नकेल कसी जाएगी। इन एजेंसियों के माध्यम से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो शहरों से हथियार, पैसे और अन्य सामग्री प्राप्त करते हैं।

इस नई रणनीति से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या को प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS