छग में खौफनाक अपराध: 55 वर्षीय महिला की झाड़ियों में मिली अर्धनग्न लाश, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े पाए गए—बलात्कार और हत्या की आशंका

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अकलतरा थाना क्षेत्र के खोड़ मार्ग में एक 55 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच दहशत पैदा कर दी है। 

मृतका गुरुवार शाम अपने घर से निकली थी, लेकिन रातभर लौटकर नहीं आई। अगली सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 

महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे यह आशंका बढ़ गई कि उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े पाए गए, जिससे बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। प्रथम दृष्टि से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, और पुलिस इस दिशा में गहराई से जांच कर रही है।

यह घटना समाज के उस अंधकारमय पक्ष को उजागर करती है, जहाँ नारी सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। इस मामले ने एक बार फिर से समाज में बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाता है या नहीं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS