संत निरंकारी मिशन का भारत के 600 शहरों में हरित अभियान: रायपुर में 30 पौधों का वृक्षारोपण...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर आज दिनांक 11 अगस्त को संत निरंकारी मिशन के द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष के 600 शहरों में हरित विश्व की ओर एक कदम केतहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। रायपुर ब्रांच में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पिथालिया कॉम्पलेक्स के बगीचे में 30 पौधे आम , नीम , गुलमोहर , बादाम आदि के लगाये गये।

 

रायपुर ब्रांच के ज़ोनल इंचार्ज श्री ग़ुरबक्श सिंह कालरा क्षेत्रीय संचालक श्री अशोक पंजवानी एवं सेवादल संचालक श्री राजेश उधवानी जी ने सेवादल के भाइयों एवं बहनों के सहयोग से पौधा रोपण का कार्य सुबह 7बजे से  8:30 बजे तक किया ।

संत निरंकारी मिशन द्वारा अनेक वर्षों से ये कार्य किया जा रहा है। सुंदर धरती पर आये हैं सुंदर छोड़ के जाना हैके तहत अपने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार मिशन के अनुयायी समाज कल्याण के कार्य पूरी श्रद्धा के साथ करते है।मीडिया सहायक गोपीचंद रहेजा एवं मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी के द्वारा ये जानकारी दी गई।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7