भिलाई : सेक्टर 6 दुर्गा पूजा मैदान से कब्जा हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, युवा मां शक्ति दुर्गोत्सव समिति सड़क-13, मैदान, सेक्टर-6, भिलाई ने कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक यहां के दुर्गा पूजा मैदान में पौधे लगाकर कब्जा किया गया है।

शिकायतकर्ता समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत सिन्हा व पार्षद सेवनकुमार ठाकुर ने कहा है कि यहां पर दुर्गोत्सव समिति द्वारा विगत 26 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा एवं डांडिया रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है।

कुछ लोगों के द्वारा व्यक्तिगत एवं राजनीतिक फायदा के उदेश्य से जानबूझकर अप्रिय घटना निर्मित की जाती है। उनका आरोप है कि पूर्व इंटुक नेता गजेन्द्र सिंह के पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह व तरुण निहाल सेक्टर-6 निवासी द्वारा लगातार प्रशासन का दुरुपयोग एवं झूठी मिथ्या अखबारों में छपवाकर दुर्घटना को बढ़ावा देने लगातार प्रयास किया जा रहा है। 

ताकि उक्त जमीन पर निजी कब्जा एवं राजनितिक फायदा उठाया जा सके। इन लोगों के द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन को रोकन मैदान में पौधा लगा दिया गया है। इस जगह को कब्जामुक्त करवाने की अपील की गई है| इस मामले समिति द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है|