भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 7 दिन और बढ़ा दी गई है। 17 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद, उनकी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई, जहां उन्होंने जेल में दुर्ग-भिलाई का रीजनल पेपर पढ़ने और अपने वकील से रोजाना मुलाकात/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी।
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और अन्य कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे। भूपेश बघेल ने साय सरकार पर धोखे से गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए कहा कि देवेंद्र यादव को न तो एफआईआर की कॉपी दी गई और न ही उन्हें बताया गया कि उन्हें किस अपराध में गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्यभर में 24 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष महंत ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवेंद्र यादव से मिलने गए थे, लेकिन जेल में सिर्फ पांच लोगों को ही मिलने की अनुमति दी गई।
कांग्रेस इस मामले को लेकर आक्रामक रणनीति बना रही है। राजीव भवन में पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद, इस अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई गई है, और आने वाले दिनों में राज्यपाल से भी मुलाकात की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

