भिलाई : मां तुलजा भवानी महिला मंडल सेक्टर 7 में सावन सखी कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतमाता की आरती का आयोजन.

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , मां तुलजा भवानी महिला मंडल, सेक्टर 7 में सावन सखी कार्यक्रम और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विविध राज्यों की नववधू प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।

संगीता भोसले सावन क्वीन बनीं और द्वितीय स्थान पर कविता म्हस्के रहीं। कीर्ति पवार, निधि गायकवाड़, अनीता जाधव, माधुरी देशमुख, संध्या भोसले और सुमेधा शिंदे को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा भोसले और आराधना ठोकने निर्णायिका थीं। 

कार्यक्रम का संचालन सारिका खानज़ोडे और रागिणी टोंपे ने किया। अमिता बारोकर की नृत्य प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। सभी ने मिलकर भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में बंपर हाउजी की प्रायोजक शिवानी नलोडे थीं और सावन सखी पुरस्कार की प्रायोजक सुवर्णा जाधव थीं।

 मंडल अध्यक्षा अंजु जाधव ने स्वागत भाषण दिया। सांस्कृतिक सचिव अर्चना दानी , शारदा पवार, नम्रता मराठे और कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।  इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री.संजय ढगे और कार्यकरिणी उपस्थित थे। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा और अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS