भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग रायपुर, बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की 7 दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। इस आधार पर, उन्हें आज बलौदाबाजार के कोर्ट में पेश किया जा सकता है। विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को बलौदाबाजार में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विधायक की रिमांड समाप्त होने के बाद, पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश करने की संभावना है। हालांकि, उनके वकील ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के लिए आवेदन नहीं किया है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि पेशी व्यक्तिगत रूप से होगी या वीसी के माध्यम से।
गिरफ्तारी के बाद, न्यायालय ने उन्हें तीन दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा था, और फिर 20 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। इसके बाद, कोर्ट ने उन्हें 27 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।अब यह देखना होगा कि आज पुलिस विधायक देवेंद्र यादव को किस प्रकार से कोर्ट में पेश करती है और क्या यह पेशी व्यक्तिगत रूप से होगी या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

