भिलाई ब्रेकिंग : महादेव सट्टा एप के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) / EOW की भिलाई में 4 जगहों पर छापेमारी , 2 लोग गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , महादेव सट्टा एप के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) / EOW  की कार्रवाई का दायरा बढ़ता जा रहा है। भिलाई में चार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में ACB ने यह कार्रवाई की, जिसमें न्यू खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला निवासी विश्वजीत राय और अतुल को गिरफ्तार किया गया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महादेव सट्टा एप, जो अवैध मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी के लिए कुख्यात है, उसके खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद से ACB की टीम ने प्रदेशभर में 16 टीमों के माध्यम से छापेमारी शुरू की है। दुर्ग जिले में सट्टेबाजी के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से जुड़े लोगों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।

भिलाई में फरीदनगर स्थित मोहम्मद सद्दाम के निवास पर भी ACB की टीम ने छापा मारा, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ मिला। मोहम्मद सद्दाम के निवास पर पहले भी ED की टीम छापेमारी कर चुकी है। इसके साथ ही, भिलाई नगर निगम के एक पार्षद के भाई के निवास पर भी छापेमारी की गई, लेकिन यहां भी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।

ACB की इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निदेशक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर किया गया। न्यू खुर्सीपार के विश्वजीत राय, जो पहले जिम चलाते थे, को कुछ महीनों से व्यवसाय बंद होने के बाद महादेव एप से जुड़े होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। विश्वजीत की निशानदेही पर उसके साथी अतुल को भी गिरफ्तार किया गया।

 ACB की इस कार्रवाई ने महादेव सट्टा एप के मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रदेशभर में नए आयाम स्थापित कर दिए हैं।यह भी जानकरी सामने आई है की  ACB द्वारा दुबई रिटर्निंग लोगो पर नजर रखी जा रही है जिनकी वापस आने के बाद उनके रहन सहन में बदलाव आया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7