भिलाई : जामुल पुलिस तथा ACCU दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, अवैध हेरोइन की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सूखा नशा (हेरोइन) के व्यापार को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज एक अहम कार्रवाई की गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी में लिप्त हैं और वे भिलाई के खुर्सीपार से शंकर नगर, जामुल की ओर सिल्वर रंग की डस्टर कार (क्रमांक CG 10 NC 9998) में यात्रा कर रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल, और उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) हेम प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय और ACCU प्रभारी निरीक्षक तापेश नेताम ने किया। 

टीम ने शंकर नगर के पास संदिग्ध कार को रोका और उसमें सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, उनके पास से हेरोइन (चिट्टा) और उसकी बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। साथ ही, कार में एक चाकू भी पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपियों की पहचान रोशन कुमार साव और दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपियों के पास 2,40,000 रूपयें की सम्पति जप्त|

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ NDPS Act की धारा 21 (ख), 22, और धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी, अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस० दिनेश, और सुनील ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी तत्परता और समर्पण की सराहना की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS