भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के स्मृति नगर में एक पुराने विवाद ने फिर से उबाल ले लिया, जब एक युवक के सामने ही उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले की वजह से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब अशोक कामड़े अपने बेटे लखन कामड़े को बाइक देने के लिए दुकान से लौट रहे थे। लखन ने बताया कि उसके पिता ने उसे फोन कर बाइक लेने बुलाया था। बाइक लेकर वह पैदल-पैदल घर की ओर जा रहे थे, और लखन उनके पीछे बाइक से आ रहा था।
रास्ते में कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खम्हरिया निवासी मुकेश यादव से उनका सामना हो गया। मुकेश ने अचानक अशोक से पुरानी रंजिश के चलते बहस छेड़ दी, और विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया। मुकेश ने मौके पर पड़ी एक लकड़ी की बल्ली उठाकर अशोक के सिर पर ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए। इस हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर गिर पड़े।
लखन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकेश यादव के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

