भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, छत्तीसगढ़ , दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अमलेश्वर के वैली फार्म हाउस आई एक युवती की जीवन की खुशियों का सफर अचानक थम गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब युवती फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल के पास फिसल गई और उसके सिर में गहरी चोट लग गई।
32 वर्षीय मंजू जांगड़े, रायपुर के दलदल सिवनी मोवा की निवासी, 29 अगस्त को अपनी सहेली आंचल नायक का जन्मदिन मनाने आई थी। मंजू के साथ आंचल और उनके अन्य मित्र दीक्षा वर्मा, जयश्री महानंद, सुमन बाघ और अंबिकेश सिंह समेत आठ लोग पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती की, जिसमें शराब का भी सेवन किया गया।
पार्टी की मस्ती के बीच, स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान मंजू अचानक फिसल गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसके दोस्तों ने तुरंत उसे रायपुर के ओम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के बावजूद मंजू की हालत गंभीर बनी रही और शुक्रवार की रात को उसने दम तोड़ दिया।
इस हादसे की सूचना मिलने पर अमलेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मंजू के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, जो इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
आनंद के बीच अचानक हुई इस दुर्घटना ने दोस्तों की खुशियों को गम में बदल दिया और सवाल उठाए हैं कि आखिरकार पार्टी की मस्ती किस हद तक सही है?हालाँकि पुलिस द्वारा मामले में घरे से जांच की जा रही है|जिससे मौत के असली कारण का पता चल सके |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

