भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पचपेड़ा गांव स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले 32 वर्षीय मजदूर वीरपाल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि उनके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर डालने के कारण उनका शरीर फूल गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक वीरपाल सिंह, जो आलमपुर के रहने वाले थे, अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए इस कंपनी में मजदूरी करते थे। घटना की रात वे नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। शनिवार सुबह उनके परिवार को कंपनी से सूचना मिली कि वीरपाल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब परिवारजन मौके पर पहुंचे, तो पाया कि उनका शरीर असामान्य रूप से फूल गया था।
परिजनों ने वीरपाल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन अस्पतालों में उसकी हालत को देखते हुए उसे ईलाज के लिए दुसरे जगह भेज दिया गया | दुसरे जगह इलाज कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। वीरपाल के भाई राकेश ने आरोप लगाया कि कंपनी में किसी ने वीरपाल के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर डाल दिया था, जिसके कारण उनकी यह हालत हुई।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने न केवल वीरपाल के परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मजदूरों के साथ इस तरह के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ समाज में कड़ी नाराजगी है, और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

