भिलाई : दर्दनाक हादसा , पति और पोते के साथ स्कूटी से अस्पताल जा रही महिला को कार ने रौंदा हुई मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई सुपेला क्षेत्र की है, जहां गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विशाल मेगा मार्ट के सामने एक कार ने स्कूटी पर सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप 61 वर्षीय निर्मला साहू की मौत हो गई। 

हादसा उस वक्त हुआ जब निर्मला साहू अपने पति रामनाथ साहू और पोते के साथ अस्पताल जा रही थीं। स्कूटी पर पीछे बैठी निर्मला सड़क पर गिर गईं और तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। साथ ही एक युवती को टक्कर मार दी और कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 

इस हादसे में स्कूटी चला रहे रामनाथ साहू और उनके पोते को मामूली चोटें आईं क्योंकि वे टक्कर के बाद सड़क से दूर जा गिरे थे। पोता हादसे से इतना भयभीत हो गया कि वह अस्पताल में अपने दादा के पास ही सिमटा रहा।स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल निर्मला को भिलाई नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें स्पर्श अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। 

सुपेला पुलिस ने हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और उसके चालक की पहचान कर ली है। स्थानीय लोग और संस्थानों के कर्मचारियों ने हादसे के बाद पीड़ित परिवार की मदद की, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने इलाके में गम का माहौल बना दिया है। हादसे की यह घटना सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की महत्ता को एक बार फिर उजागर करती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7