सेक्स रैकेट चलाने की दिलेरी तो देखो - सीधे मकान के बाहर ही लिखवा दिया - यहाँ लड़कियां उपलब्ध है ,छापेमारी करने घर के अन्दर पहुँचते ही पुलिस हुई शर्म से लाल , लड़को के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दो युवतियों को पकड़ा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विमौर गांव में पुलिस ने एक संगीन मामले का भंडाफोड़ किया है, जहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर दो युवतियों और रैकेट के संचालक गिरीश चंद्र पांडेय को गिरफ्तार किया है। 

गांव के लोगों द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां चल रही थीं, जिसमें युवतियों को शामिल किया जा रहा था। पुलिस ने मकान पर छापा मारा तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई—मकान के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर लिखा था "लड़कियां उपलब्ध हैं"। 

मकान के भीतर छापेमारी के दौरान, पुलिस जब अन्दर दाखिल हुई तब वहां का माहौल देखकर शर्म से लाल हो गयी | पुलिस ने दो युवतियों को युवको के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए गिरीश चंद्र पांडेय ने रेलवे से सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर को इस अवैध धंधे का अड्डा बना रखा था। 

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि मकान को सील कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7