भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां डेढ़ महीने के मासूम अरफान की खतना के दौरान नस कटने से दुखद मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना का सिलसिला 11 अगस्त से शुरू होता है जब रफीक अहमद के घर में उनके पोते अरफान का खतना किया गया। इस कार्य के लिए परिवार ने तिसुआ के रहने वाले नाई कबीर को बुलाया। लेकिन यह साधारण सा लगने वाला खतना जल्द ही एक त्रासदी में बदल गया, जब खतने के दौरान मासूम अरफान की एक नाजुक नस कट गई। इसके परिणामस्वरूप, बच्चे के अंग से खून बहना बंद नहीं हुआ, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
यह नही पढ़े - 6 साल की बच्ची और बकरी के साथ दुष्कर्म , सरकारी अधिकारी पर शर्मनाक आरोप....
परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। अरफान की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
घटना के बाद, रफीक अहमद ने नाई कबीर के खिलाफ फतेहगंज पूर्वी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी नाई के खिलाफ लापरवाही के चलते मासूम की मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

