भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुए भयावह बलात्कार और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस जघन्य अपराध की वीभत्सता को और भी उजागर कर दिया है, जो दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड से भी अधिक क्रूरता की मिसाल पेश करता है। रिपोर्ट में सामने आया है कि दरिंदों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदों ने महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के दौरान उसके गले, नाक और मुंह को दबाकर रखा, जिससे उसका थायराइड कार्टिलेज टूट गया। दरिंदों ने उसकी सिर को दीवार से इस कदर दबाया कि वह चीख भी न सके। इस दौरान उसके पेट, होंठ, अंगुलियों और बाएं पैर पर गंभीर चोटें आईं। सबसे भयानक यह कि बलात्कार के दौरान महिला डॉक्टर की आंखों का चश्मा टूटकर उसकी आंखों में घुस गया, जिससे उसकी आंखों से लगातार खून बहता रहा, लेकिन दरिंदे अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आए। उन्होंने महिला डॉक्टर के निजी अंगों को भी न सिर्फ चोट पहुंचाई, बल्कि वहाँ से भी खून बहने लगा।
इस बर्बरता का आलम इतना था कि दरिंदों ने महिला डॉक्टर के चेहरे को अपने नाखूनों से खरोंच डाला। अप्राकृतिक सम्बन्ध भी बनाया गया | जिससे महिला डॉ. के नाजुक अंग पर गहरे जख्म है| यह इस बात का संकेत है कि महिला डॉक्टर ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन दरिंदों ने उसे बर्बरता से कुचल डाला।सीबीआई ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और अब तक अस्पताल के 13 चिकित्सकों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में अस्पताल के अपदस्थ प्रिंसिपल संदीप घोष भी सीबीआई के रडार पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
इस भयावह घटना के बाद देशभर के डॉक्टरों ने विरोधस्वरूप अपनी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी हैं।पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी के खिलाफ इस अपराध में और भी लोग शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजी कर अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सही समय पर सूचित नहीं किया और उनकी बेटी के शव को देखने से भी उन्हें रोक दिया गया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कब और कैसे दोषियों को सजा मिलेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

