विधायक रिकेश सेन का अनोखा अंदाज: तिरंगा यात्रा में सलमान खान की स्टाइल, भाग्यश्री के साथ मंच पर दिखाया अलग अंदाज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने बुधवार को तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ ऐसा किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक सेन ने अपनी पारंपरिक छवि को छोड़ते हुए सलमान खान के स्टाइल में एक नया रूप अपनाया। सफेद कुर्ता-पैजामा छोड़, वे जींस और शर्ट में नजर आए, और जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। 

इस आयोजन में खास आकर्षण का केंद्र रही 'मैंने प्यार किया' की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री, जिनके साथ रिकेश सेन ने फिल्मी अंदाज में मंच पर सेन ने भाग्यश्री को 'फ्रेंड्स' लिखी टोपी पहनाई और सलमान खान के किरदार की तरह बाइक के बजाय साइकिल पर घूमते हुए अपने अंदाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इसके बाद, 'मेरे सवालों का जवाब दो' गाने पर उनका वीडियो वायरल हो गया है, जो हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सब कुछ 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ, जो वैशाली नगर से शुरू होकर बैंकुठधाम तक पहुंचकर समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन को यादगार बना दिया।

इस तिरंगा यात्रा के दौरान, भाग्यश्री ने भी लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस विशेष अवसर पर, भिलाई का यह आयोजन न सिर्फ देशभक्ति के जज़्बे से भरा था, बल्कि इसमें मनोरंजन का तड़का भी जमकर लगा। 

विधायक सेन का यह नया अंदाज उनके समर्थकों के बीच जमकर सराहा गया। इस अनोखी प्रस्तुति के साथ, उन्होंने यह दिखा दिया कि वो न सिर्फ राजनीति में बल्कि स्टाइल और मनोरंजन में भी किसी से कम नहीं हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS