भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यह घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज की है, जहाँ एक युवा महिला डॉक्टर, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर यहाँ आई थी, को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। यह वाकया इतना भयानक है कि इसे जानकर किसी की भी आत्मा काँप उठेगी।
घटना उस रात की है जब यह ट्रेनी डॉक्टर, जो चेस्ट रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, अपनी ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह थोड़ी देर के लिए आराम करने के इरादे से सेमिनार हॉल में गई थी। लेकिन किसे पता था कि यह आराम की कोशिश उसे मौत के घाट उतार देगी। अगले दिन सुबह उसकी लाश अर्धनग्न और चोटिल अवस्था में पाई गई।
उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटने के निशान थे, उसकी गर्दन टूटी हुई थी, और उसके चेहरे पर होठ , कान , गर्दन के पास काटने से लेकर पैर तक कई जख्म थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खुलासा किया कि उसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।मृतका ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया था|
इस जघन्य अपराध के बाद कॉलेज में हंगामा मच गया। पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन लाश की हालत ने एक अलग ही कहानी बयान की। इसके बाद छात्रों और जनता ने विरोध प्रदर्शन किए, और पुलिस पर दबाव बढ़ने के बाद एक संदिग्ध, संजय रॉय, जो मेडिकल कॉलेज का अस्थाई कर्मचारी है, को गिरफ्तार किया गया।
इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है और लोगों के दिलों में गुस्सा और दुख भर दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है जो इस अपराध की जाँच कर रही है। यह घटना न केवल महिला सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि मानवता की नींव को भी हिला कर रख देती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

