भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाजपा समर्थित युवा सरपंच विक्रम सिन्हा की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना डौडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी अंतर्गत खेरथा बाजार गांव की है। इस जघन्य हत्या का खुलासा तब हुआ जब सरपंच की लाश गांव के ही एक पोस्टमैन रामजी प्रजापति के बेडरूम से बरामद की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टमैन को हिरासत में ले लिया। रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा अच्छे दोस्त थे, जिसके चलते पुलिस ने शक की सुई रामजी पर घुमाई है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सरपंच की गला रेतकर हत्या की गई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पोस्टमैन रामजी प्रजापति अपने घर में ही मौजूद था, जिससे शक और भी गहरा गया। पुलिस ने घर को सील कर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया है। फिलहाल, पोस्टमैन से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या पोस्टमैन रामजी प्रजापति ने ही की है और इसके बाद वह मृतक के शव के साथ उसी कमरे में सोया रहा।
पूरी घटना ने गांव और जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

