भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क में स्थित औद्योगिक विकास निगम के ओवरहेड टैंक में एक कर्मचारी की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान दुर्गेश ठाकुर (उम्र 40 वर्ष), ग्राम बांधा पड़रिया, जिला कबीरधाम निवासी के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
यह दर्दनाक घटना 15 अगस्त 2024 की सुबह लगभग 8:00 बजे घटी। दुर्गेश ठाकुर, जो पानी की सप्लाई में आ रही समस्याओं को ठीक करने के लिए टैंक पर चढ़ा था, अचानक फिसल कर ओवरहेड टैंक में गिर गया। जानकारी के अनुसार, उस समय टैंक में पानी भरा जा रहा था और पानी के तेज़ फोर्स से दुर्गेश का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह टैंक के अंदर गिर पड़ा। दुर्गेश की पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला सेनानी नागेंद्र सिंह के निर्देशन में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) दुर्ग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में डीप ड्राइविंग विशेषज्ञ इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जंघेल, राजेश नेताम, अशोक साहू, चंद्रप्रकाश, विनय, कुंजेश, भानुप्रताप, ओंकार, थानेश्वर, आशीष, और हबीब खान शामिल थे। इन सभी ने संयुक्त रूप से इस टीम ने अत्यधिक सतर्कता और सावधानी से दुर्गेश के शव को टैंक से बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द किया।
यह हादसा उद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। इस घटना ने सवाल उठाए हैं कि इस तरह के कार्य के दौरान सावधानी कितनी आवश्यक है | हालाँकि टैंक पर चढ़ने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध थे या नहीं यह भी सोचनीय विषय है| स्थानीय प्रशासन और औद्योगिक विकास निगम को इस मामले की गहन जांच करानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gpd7UXjFxWk6mOz58tH1KS

