भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यह घटना आपसी विवाद के चलते हुई, जब प्रेमी ने अपने गुस्से के चलते लड़की पर कई वार किए। घायल लड़की को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चरणदास गायकवाड़, जो सलोनी गांव का निवासी है, पिछले ढाई-तीन महीने से नाबालिग लड़की के साथ रिश्ते में था। हाल ही में, लड़की ने आरोपी की अनुचित हरकतों के चलते उससे बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर चरणदास ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और उसके सामने कई बार चाकू से हमला किया।
आरोपी ने कहा, "अगर तुम मेरी नहीं हो सकतीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकतीं" और इस दौरान लड़की के छाती, गले और हाथ पर चाकू से वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया। कबीर नगर पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

